Daily Horoscope
✕

राजामौली की फिल्म आरआरआर का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर: 550 करोड़ रुपये की फिल्म के विभिन्न राइट्स 890 करोड़ रुपये में बिके

Updated: बुधवार, 23 मार्च 2022 (17:18 IST)
एसएस राजामौली का नाम 'बाहुबली' की विहंगम सफलता के बाद पूरे भारत में जाना जाने लगा। लार्जर देन लाइफ फिल्म को राजामौली अपने कल्पना से भरे हुए निर्देशन के बल पर ऊंचाइयों पर पहुंचा देते हैं। बाहुबली के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में नया ट्रेंड चालू हुआ- पैन इंडिया फिल्म का। केजीएफ, पुष्पा, राधेश्याम जैसी फिल्में आईं जिनका न केवल बजट ज्यादा था बल्कि इनकी लागत भी करोड़ों रुपये में है। राजामौली की फिल्म आरआरआर: राइज़ रोर रिवोल्ट पर सभी की निगाहें हैं। कोविड के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई है, लेकिन 25 मार्च को यह फिल्म अब रिलीज होने जा रही है। 
 
आरआरआर की कहानी 
आरआरआर की कहानी दो काल्पनिक क्रांतिकारियों के बारे में है जिन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। ये दो क्रांतिकारी हैं, अल्लूरी सीताराम राजू जिसकी भूमिका रामचरण ने निभाई है और कोमाराम भीमा, जिसके रोल में एनटी रामाराव जूनियर हैं। फिल्म की कहानी को केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखा है और स्क्रिप्ट राजामौली की है। कहानी 1920 में सेट हैं। रामाराजू और भीमा बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे गुमनामी भरा जीवन जी रहे हैं, लेकिन जब दोनों क्रांतिकारी अपने देश के लिए लड़ाई शुरू करते हैं तो सभी उन्हें जानने लगते हैं। देश के लिए दोनों के संघर्ष को फिल्म में प्रमुखता के साथ दिखाया गया है।  
 
आरआरआर के कलाकार 
आरआरआर में एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रेया सरन जैसे कलाकार हैं जिनके इर्दगिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। 
 
आरआरआर का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर 
आरआरआर का ट्रेलर बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया इसके बावजूद राजामौली और बड़े सितारों के कारण फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग लेना तय है। खास तौर पर दक्षिण भारत में फिल्म रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग लेगी। जहां तक हिंदी वर्जन का सवाल है तो दक्षिण भारत जैसी ओपनिंग संभव नहीं है। शायद पहले दिन 10 से 15 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन आए जो फिल्म के बजट को देखते हुए कम ही माना जाएगा। हिंदी वर्जन की सफलता फिल्म की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर ही निर्भर है। 
 
फिल्म का बजट और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 
फिल्म का बजट 550 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। राजामौली और सितारों की फीस के अलावा वीएफएक्स पर खासा पैसा खर्च किया गया है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बहुत ही महंगे दामों में बिके हैं। 
सैटेलाइट, ओटीटी आदि को मिलाकर लगभग 890 करोड़ रुपये मिले हैं जो कि किसी भी फिल्म के रिलीज होने के पूर्व मिलने का रिकॉर्ड है। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख