PR |
उसके माता-पिता ने तो नाम मरफी रखा था, लेकिन पता नहीं वह मरफी से बर्फी (रणबीर कपूर) कैसे बन गया। हर शख्स अब उसे बर्फी ही पुकारता है।
PR |
हमेशा खुश रहने वाला बर्फी सभी से हंसी-मजाक करता है। महिलाएं उसे बेहद पसंद करती है। दार्जिलिंग का बच्चा-बच्चा बर्फी को जानता है। बर्फी न बोल पाता है और न ही उसे सुनाई देता है।
PR |
दो लड़कियों श्रुति (इलियाना डीक्रूज) और झिलमिल (प्रियंका चोपड़ा) से उसके खट्टे-मीठे रिश्ते हैं। कुछ घटनाएं बर्फी के जीवन में उतार-चढ़ाव लाती हैं। नि:स्वार्थ प्यार और छोटी-छोटी बातों में खुशियाँ ढूंढने की कहानी ‘बर्फी’ में देखने को मिलेगी। ये बताती है कि जिंदगी में कितनी ही मुश्किलें आएं, आप कहें ‘डोंट वरी, बी बर्फी’ और चैन से जिंदगी का मजा लें।