• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. डैम 999 की कहानी
Written By समय ताम्रकर

डैम 999 की कहानी

डैम 999
3-डी
निर्माता : अभिनी सोहन
निर्देशक : सोहन रॉय
कलाकार : आशीष विद्यार्थी, लिंडा एर्सेनियो, रजित कपूर, हैरी की, विनय राय
रिलीज डेट : 25 नवंबर 2011

PR


एक भ्रष्ट मेयर अपने राजनीतिक लाभ और प्रसिद्धी के लिए नया डैम बनाता है और लाखों मासूम लोगों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। एक नाविक को अपनी बहन को शैतान से बचाना है। दो अवयस्क प्रेमी एक होने के लिए किस्मत के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। एक महिला अपने परिवार को वापस लाने के मिशन पर है। एक छोटा बच्चा खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है। एक वफादार पत्नी अपने पति का साथ मौत होने के बाद भी देना चाहती है। एक ज्योतिष इनके अशुभ भाग्य के बारे में जानता है। इन नौ लोगों की कहानी आपस में जुड़ी हुई है। पृष्ठभूमि में है एक ढहता हुआ डैम।

यह फिल्म उन लोगों को श्रद्धांजलि है जो 1975 में चीन में ढहे डैम के कारण मारे गए थे। लगभग ढाई लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इस घटना को हिरोशिमा और नागासाकी में हुई घटना से भी ज्यादा बुरा माना गया था।