शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. जश्न
Written By समय ताम्रकर

जश्न

Jashn Movie Preview | जश्न
IFM
बैनर : विशेष फिल्म्स
निर्देशक : रक्षा मिस्त्री, एच.एस. हैदराबादवाला
संगीत : तोशी साबरी, शरीब साबरी
कलाकार : अध्ययन सुमन, अंजना सुखानी, शहाना गोस्वामी, हुमायूँ सईद

विशेष फिल्म्स की ‘जश्न’ वही फिल्म है, जिसके बारे में कहा गया था कि निर्देशक रक्षा और हैदराबादवाला के काम से नाखुश होकर महेश भट्ट ने इसके कुछ हिस्सों को निर्देशित किया है।

अध्ययन सुमन के लिए इस फिल्म की सफलता विशेष महत्व रखती हैं क्योंकि वे सोलो हीरो हैं। फिल्म की कामयाबी उन्हें पहचान देगी क्योंकि अभी भी वे कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड के रूप में ज्यादा जाने जाते हैं।

IFM
कहानी है 20 वर्षीय आकाश वर्मा (अध्ययन सुमन) की। जो कुछ नहीं है, लेकिन कुछ बनना चाहता है। संगीत की दुनिया का स्टार बनने का उसका सपना है। उसके जैसे कई लड़के इस उम्र में इस तरह का ख्वाब देखते हैं।

अक्खड़, रोमांटिक और गरम मिजाज के आकाश की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में उसकी बहन निशा (शहाना गोस्वामी) मदद करती है। अपने भाई को एक अच्छी लाइफ स्टाइल देने के लिए निशा एक अमीर उद्योगपति अमन बजाज (हुमायूँ सईद) की रखैल बन जाती है। अमन से आकाश नफरत करता है।

IFM
सारा (अंजना सुखानी) एक जिंदादिल लड़की है, जिसे किसी की परवाह नहीं है। आकाश और उसकी मुलाकात होती है और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगते हैं। सारा निरंतर आकाश का उत्साह बढ़ाती है ताकि वह अपना सपना पूरा कर सके।

क्या आकाश अपना सपना पूरा कर पाएगा? क्या वह अमन की मदद लेना पसंद करेगा? इनके जवाब मिलेंगे ‘जश्न’ में।