suvichar

शाहरुख नहीं सलमान खान के पास होता मन्नत, इस वजह से नहीं खरीदा

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (19:04 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितने फेमस हैं उतना ही उनका घर मन्नत भी मशहूर है। शाहरुख खान ने ये बंगला साल 2001 में 13.32 करोड़ रुपए में लीज पर खरीदा था। आज इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा है। लेकिन, ये घर कभी सलमान खान का होने वाला था।
 
सलमान खान ने एक बार बताया था कि शाहरुख से पहले इस घर को खरीद लेता अगर उनके पिता ने उनसे एक बात न कही होती कि 'तुम इतने बड़े घर का करोगे क्या?'  


 
सलमान ने कहा कि जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे तब मन्नत उन्हें ऑफर किया गया था। सलमान ने इसके बारे में अपने पिता से भी बात की थी। सलमान के मुताबिक, जब मैंने अपने पिता सलीम खान से पूछा तो उन्होंने कहा इतने बड़े घर में करोगे क्या? ऐसे में सलमान ने मन्नत को खरीदने का आइडिया ड्रॉप कर दिया।
 
सलमान ने शाहरुख खान पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'आखिर तुम इतने बड़े घर का क्या करते हो?' कुछ समय पहले शाहरुख खान ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया था कि कितनी मुश्किलों के बाद उन्होंने इस बंगले को खरीदा था और क्यों वो उनके लिए इतना खास है।
 
शाहरुख खान ने कहा था, मैं दिल्ली से हूं और दिल्लीवालों को कोठी में रहना पसंद होता है। मुंबई में लोग अपार्टमेंट्स में रहते हैं। लेकिन दिल्ली में भले ही आप बहुत अमीर न हों लेकिन अपने घर में रहना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वो मुंबई आए थे तो पहले से शादीशुदा थे और पत्नी गौरी के साथ एक अपार्टमेंट में रहते थे।
 
शाहरुख ने कहा कि जब गौरी के घरवाले आए तो उन्होंने कहा था कि तुम कितने छोटे घर में रहते हो। इसके बाद जब मैंने मन्नत को देखा था तो मुझे वह दिल्ली की कोठी जैसा दिखा था और मैंने खरीद लिया। ये मेरी अब तक सबसे महंगी चीज है।

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख