Hanuman Chalisa
✕

इनके सामने हकलाने लगता हूं : सलमान खान

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (18:27 IST)
बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कई नामी कलाकार आते हैं क्योंकि जिस दिन सलमान इस शो में नजर आते हैं उस दिन टीआरपी में खासा उछाल आ जाता है और इसका लाभ सभी उठाना चाहते हैं। 
 
'हिचकी' के जरिये रानी मुखर्जी बड़े परदे पर मां बनने के बाद वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के निर्माता रानी के पति आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म फरवरी में प्रदर्शित हो रही है, लेकिन रानी प्रमोशन के लिए जनवरी में ही जा पहुंचीं। 
 
रानी को सलमान बेहद पसंद करते हैं। रानी का स्वागत करते हुए सलमान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की सर्वाधिक प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताया और यह बात दो-चार बार दोहराई। 
 
बात 'हिचकी' की थी तो रानी ने सलमान से पूछ लिया कि तुम्हारी 'हिचकी' या हिचक क्या है? इस पर सलमान ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। 
 
सलमान खान ने कहा कि वे अपने पिता सलीम खान से जब भी बात करते हैं तो वे हकलाने लगते हैं। कई बार तो उनके बोल नहीं फूटते। 
 
रानी यह सुन आश्चर्य में पड़ गई। उन्होंने पूछा कि क्या वे अपने पिता से डरते हैं? सलमान ने कहा, बात डर की नहीं है। वे अपने पिता का इतना सम्मान करते हैं कि उनसे बात करते समय उनकी ऐसी हालत हो जाती है। 
 
बाप तो आखिर बाप होता है और उसके आगे 'दबंग' भी हकलाने लगता है। 

Show comments

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख