ganesh chaturthi

कभी हीरोइनों की साड़ी प्रेस करते थे रोहित शेट्टी

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (12:32 IST)
रोहित शेट्टी ने कड़े संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई है और वर्तमान में उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से होती है। वे दनादन हिट देते जा रहे हैं इसीलिए तो उन्हें रो'हिट' शेट्टी भी कहा जाता है। 
 
रोहित ने रियलिटी शो 'इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार' के दौरान अपने संघर्ष के दिनों की बातें बताईं। रोहित के अनुसार वे तब्बू और काजोल के स्पॉट बॉय रह चुके हैं। 


 
तब्बू जब 'हकीकत' फिल्म कर रही थीं तब रोहित उनकी साड़ियों को प्रेस किया करते थे। बाद में उन्होंने तब्बू को 'गोलमाल अगेन' में निर्देशित भी किया। 
 
रोहित के अनुसार काजोल के मेक अप को वे टच अप करते थे। बाद में काजोल को उन्होंने 'दिलवाले' फिल्म में निर्देशित किया। 
 
रोहित बाद में स्टंट डायरेक्टर बने। बाद में कुछ फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे और फिर फिल्म डायरेक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई। 
 
गोलमाल सीरिज की 4, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, बोल बच्चन, ऑल द बेस्ट जैसी हिट फिल्म वे दे चुके हैं। इस समय वे रणवीर सिंह को लेकर 'सिम्बा' बना रहे हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख