Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान के साथ उस घटना को याद कर जाह्नवी कपूर को आती है शर्म

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (11:27 IST)
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का एक बड़ा सपना आखिरकार पूरा हो ही गया जब उनकी फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई। ये बात और है कि श्रीदेवी अपनी बेटी की फिल्म को रिलीज होते हुए नहीं देख पाईं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कई लोगों से मिली और बातें की। 
 
ऐसा ही एक किस्सा जाह्नवी ने सलमान खान के बारे में बताया। जिसे याद करते हुए वे शर्म से अब भी लाल हो जाती है जबकि बात बहुत पुरानी है। 

जाह्नवी के अनुसार तब सलमान खान फिल्म 'वांटेड' की शूटिंग कर रहे थे जिसके प्रोड्यूसर थे जाह्नवी के पिता बोनी कपूर। बोनी एक दिन जाह्नवी के अपने साथ सेट पर ले गए। 
 
उस दिन सलमान को फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा डांस स्टेप्स सीखा रहे थे। जाह्नवी ने वो स्टेप्स देखे और कोने में जाकर वे भी उन स्टेप्स को दोहराने लगी। 

सलमान चुपचाप जाह्नवी के पीछे खड़े हो गए और जाह्नवी को डांस स्टेप्स करते देखने लगे। फिर उन्होंने कहा कि यहां अकेले डांस क्यों कर रही हो? सभी के सामने करो। जाह्नवी ने सभी के सामने डांस स्टेप्स किए। तब जाह्नवी की उम्र 12 बरस थी। 
 
जाह्नवी का कहना है कि उस घटना को याद कर वे अभी भी शरमा जाती हैं। यह घटना सलमान को भी याद है। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख