Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार और डिम्पल कपाड़िया स्क्रीन पर रोमांस करते-करते रह गए

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (16:12 IST)
नब्बे के दशक में अक्षय कुमार ने अपनी खिलाड़ी सीरिज की फिल्मों से धूम मचा रखी थी। रोमांस और शानदार एक्शन इन फिल्मों की खासियत हुआ करती थी। 1996 में 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' नामक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन किया था उमेश मेहरा ने और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपनी लागत से चार गुना बिज़नेस किया था। 
 
अक्षय कुमार, रवीना टंडन, रेखा, गुलशन ग्रोवर फिल्म में मुख्य अभिनेता थे। साथ में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का मशहूर नाम 'द अंडरटेकर' (ब्रायन ली) ने भी फिल्म में रोल अदा किया था। अक्षय और अंडरटेकर की लड़ाई को खूब प्रचारित किया गया था और इस कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत भी की थी। अक्षय ने अंडरटेकर को शूटिंग के दौरान उठाया था इस कारण पीठ में दर्द की समस्या उन्होंने महीनों तक झेली। 


 
फिल्म में अक्षय और रवीना की जोड़ी को इसलिए लिया गया था क्योंकि दोनों का रोमांस तब सुर्खियों में था। फिल्म में विलेन के रूप में एक महिला किरदार की जरूरत थी और इसलिए सशक्त अभिनेत्री की तलाश निर्देशक उमेश मेहरा कर रहे थे। 


 
उन्होंने डिम्पल कपाड़िया को चुन लिया। तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि भविष्य में डिम्पल की बेटी से अक्षय शादी करेंगे। डिम्पल फिल्म करने के लिए राजी हो गईं। उन्हें यह भी बताया गया अक्षय और डिम्पल के बीच एक रोमांटिक गाना 'इन द नाइट नो कंट्रोल' फिल्माया जाएगा क्योंकि कहानी में यह गाना अहम है। यह गाना बेहद हॉट होगा। 
 
जब तारीखों की बात की गई तो डिम्पल वो तारीखें देने में असमर्थ रहीं जो फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी के लिए चाहिए थी। आखिरकार डिम्पल को फिल्म छोड़नी पड़ी। शायद कुदरत भी नहीं चाहती थी कि डिम्पल और अक्षय यह फिल्म करें क्योंकि भविष्य में दोनों का रिश्ता कुछ और होने वाला था। 


 
डिम्पल की जगह रेखा को चुन लिया गया। रेखा और अक्षय के बीच 'इन द नाइट नो कंट्रोल' फिल्माया भी गया था। 
 
खिलाड़ियों की खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान जम कर अफवाहें चलीं कि रेखा और अक्षय कुमार के बीच रोमांस चल रहा है और इससे रवीना टंडन असहज महसूस कर रही हैं। शायद ये बातें फिल्म के प्रचार के लिए गढ़ी गई थीं। 
 
बहरहाल फिल्म रिलीज हुई और खूब चली। अक्षय और डिम्पल बिग स्क्रीन पर रोमांस करते-करते रह गए और कालांतर में डिम्पल के अक्षय दामाद बने। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख