suvichar
✕

अजय देवगन की यह इच्छा जो अब कभी पूरी नहीं हो सकेगी, आखिर क्यों

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (16:58 IST)
इच्छाओं का क्या है, कितनी भी सोची जा सकती है। बात तो तब है जब आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं या नहीं। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक के मन में इच्छाएं लगातार जन्म लेती रहती हैं। ऐसी ही एक ख्वाहिश अजय देवगन के मन में बरसों से है। पूरा करने की उन्होंने भरसक कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब तो सारी उम्मीदें खत्म हो गईं और यह माना जा सकता है कि अजय की यह ख्वाहिश कभी भी पूरी नहीं हो सकेगी। 
 
फिल्म और फूल और कांटे के साथ अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म से ही उन्होंने ऐसा धमाल किया कि अब तक सफलता काट रहे हैं। शुरुआती फिल्मों में खूब मारपीट की, लेकिन वक्त के साथ बदलते चले गए। धीर-गंभीर अभिनय भी किया और कॉमेडी करते हुए भी खूब पसंद किए गए। 


 
अजय के मन में एक ख्वाहिश रही कि वे हिंदी फिल्मों के 'अभिनय सम्राट' कहे जाने वाले महानायक दिलीप कुमार के साथ एक फिल्म करें। यह ख्वाहिश तकरीबन हर एक्टर के साथ होती है कि फिल्म नहीं तो एक फ्रेम ही दिलीप कुमार के साथ शेयर करने को मिल जाए ताकि वे ताउम्र इस बात पर इतराते रहें। 


 
अजय ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब दिलीप कुमार ने काम करना बहुत कम कर दिया था। वर्षों में एकाध फिल्में वे करते थे, इसलिए अजय के पास अवसर बहुत कम थे। आखिरकार अजय ने ही दिलीप कुमार को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई। 
 
दिलीप कुमार यह फिल्म करने के लिए मान गए। फिल्म का नाम रखा 'असर: द इम्पेक्ट'। यह फिल्म को बनाने की पूरी योजना बना ली गई, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी, जिसका अजय देवगन को आज भी अफसोस है। 
 
अब अजय की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकती क्योंकि दिलीप कुमार की उम्र हो गई है। वे अस्वस्थ हैं। याददाश्त आती-जाती रहती है। वे कैमरे का सामने अभिनय नहीं कर पाएंगे। लिहाजा अजय की यह इच्छा तो अधूरी रह गई।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें

Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख