biodatamaker

जब ऐश्वर्या राय और मणिरत्नम में हो गई थी तनातनी, रुक गई थी शूटिंग

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (14:27 IST)
निर्देशक फिल्म का कप्तान होता है और उसका कहना सभी को मानना पड़ता है। हालाँकि छोटे-मोटे निर्देशक पर बड़े कलाकार हावी हो जाते हैं, लेकिन मणिरत्नम जैसा निर्देशक हो, तो सुपरस्टार्स को भी उनका कहना मानना पड़ता है। ‘रावण’ के सेट पर फिल्म की नायिका ऐश्वर्या राय ने मणि का भी कहना नहीं माना, मणि नामी निर्देशक हैं तो वे नामी अभिनेत्री। 
 
‘रावण’ की कहानी में इंटरवल के बाद ऐसा मोड़ आता है कि मणिरत्नम को लगा कि ऐश्वर्या को बिना मेकअप के दिखाया जाना जरूरी है। मणिरत्नम ने ऐश्वर्या को कहा कि उन्हें मेकअप करने की जरूरत नहीं है और उन पर बिना मेकअप के ही शॉट फिल्माया जाएगा। 


 
जब शॉट लेने की तैयारियाँ हो गई और ऐश्वर्या आईं तो मणि ये देखकर हैरान रह गए कि वे थोड़ा-सा मेकअप करके आई थीं। मणि ने ऐश को फिर समझाया कि उन्हें बिना मेकअप वाला चेहरा चाहिए। जवाब में ऐश ने कहा कि उन्होंने थोड़ा-सा ही मेकअप किया है और इसमें कोई समस्या नहीं होना चाहिए। 
 
मणि ने ऐश को कहा कि वे चेहरा धोकर आएं, लेकिन ऐश टस से मस नहीं हुईं। मणिरत्नम की बात मानने से ऐश ने इंकार कर दिया। ऐश और मणि दोनों ही झुकने के लिए तैयार नहीं थे और शूटिंग रुकी रही। शायद ऐश्वर्या को डर था कि बिना मेकअप में उम्र के निशान उनके चेहरे पर दिखाई देंगे, जिन्हें वे मेकअप के सहारे छिपा लेंगी इसलिए उन्होंने मणि की बात मानने से इंकार कर दिया था। आखिर मणिरत्नम को ऐश्वर्या के कम मेकअप के साथ ही शूटिंग करना पड़ी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख