शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. हिलेरी से मिलकर आमिर खुश
Written By भाषा

हिलेरी से मिलकर आमिर खुश

Amir Hilary cllinton | हिलेरी से मिलकर आमिर खुश
PTI
PTI
अपनफिल्मों को अमेरिका के प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल करा चुके हिंदी फिल्मों के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की हाल की भारत यात्रा के दौरान उनसे मिलकर खासे खुश हैं।

आमिर खान ने अपने ब्लॉग में लिखा है ‘‘हिलेरी क्लिंटन आकर्षित करने वाली और गर्मजोशी से मिलने वाली महिला हैं। उनकी सोच स्पष्ट है और वह स्वयं को बहुत स्पष्ट तरीके से अभिव्यक्त करती हैं।’’

आमिर ने लिखा है ‘‘मैं यह कहना चाहता हूँ कि हिलेरी से मिलना मेरे लिए खुशी का मौका रहा।’’ उन्होंने लिखा है ‘‘मैं देख रहा हूँ कि इस पर बहुत बातें हो रहीं हैं कि मैंने हिलेरी क्लिंटन से मिलने के दौरान क्या पहना। वास्तव में कहूँ तो मैंने इस बारे में ज्यादा सोचा ही नहीं कि उनसे मिलने के दौरान मुझे क्या पहनना चाहिए।’’

आमिर के अनुसार ‘‘मैंने इसे ज्यादा महत्व भी नहीं दिया कि मैं क्या पहन रहा हूँ। इसलिए अब मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे रहा।’’