• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

शौकीन के रीमेक में बिपाशा बसु!

बिपाशा बसु

रोहित रॉय ‘शौकीन’ फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं और उन्होंने बिपाशा बसु को लीड रोल के लिए एप्रोच किया है। रोहित को पूरी उम्मीद है कि बिप्स हां ही कहेंगी। बिपाशा वही रोल निभाएगी जो बसु चटर्जी की फिल्म में रति अग्निहोत्री ने निभाया था।

WD


रोहित के दिमाग में अरसे से इस फिल्म का रीमेक बनाने की योजना है। अब जाकर उन्होंने स्क्रिप्ट पूरी की है और कलाकारों का चयन कर रहे हैं। जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा अपने करियर के प्रति गंभीर हैं और कुछ बेहतरीन फिल्में उन्होंने पिछले दिनों साइन की है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए रोहित ने बंगाली बाला को रोल ऑफर किया है। चूंकि फिल्म की कहानी हीरोइन प्रधान है इसलिए बिपाशा यह मौका हाथ से नहीं जाने देगी।

बसु चटर्जी की शौकीन में रति अग्निहोत्री, मिथुन चक्रवर्ती, अशोक कुमार, ए. के हंगल और उत्पल दत्त ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। यह ऐसे बूढ़ों की कहानी है जो एक जवां लड़की की ओर आकर्षित होते हैं, लेकिन बाद में उनका मन बदल जाता है।

बिपाशा के हां कहने के बाद रोहित अन्य कलाकारों का चयन करेंगे।