शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. निगाहें श्रुति हासन पर
Written By India FM

निगाहें श्रुति हासन पर

All Eyes on Shruti | निगाहें श्रुति हासन पर
PR
अगले शुक्रवार ‘लक’ के जरिये बॉलीवुड में श्रुति हासन प्रवेश करने वाली हैं। कमल हासन की बेटी होने से लोगों की निगाहें श्रुति पर लगी हुई हैं। क्या श्रुति दबाव महसूस कर रही हैं? ‘मैं डरी हुई नहीं हूँ, बल्कि उत्साहित हूँ‘ श्रुति कहती हैं।

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि श्रुति का नाम निर्देशक सोहम को इमरान खान ने ही सुझाया था। ‘इमरान और मैं लंबे समय से दोस्त हैं।‘ श्रुति बताती हैं। ‘जब सोहम ने मुझे कहानी सुनाई थी, उसी समय मैंने फिल्म करने का फैसला कर लिया था। इस फिल्म में हीरोइन को भी कुछ कर दिखाने का अवसर है।‘

इसके पहले श्रुति तमिल फिल्म के जरिये अपनी शुरुआत करने वाली थीं, जिसमें उनके नायक माधवन थे, लेकिन बात नहीं बन सकी। ‘लक’ में श्रुति को संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और डैनी जैसे वरिष्ठ कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। ‘सभी को पता था कि यह मेरी पहली फिल्म है, इसलिए उन्होंने मुझे पूरा सहयोग दिया।‘ श्रुति कहती हैं।