• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दीपिका सबसे हॉट

दीपिका पादुकोण
IFM
दीपिका पादुकोण की अब तक एक फिल्म प्रदर्शित हुई है, लेकिन वे कई फिल्म कर चुकी अभिनेत्रियों से ज्यादा लोकप्रिय हैं। खासकर युवा वर्ग उनका दीवाना है और वह उन्हें हॉट मानता है।

हाल ही में एक पत्रिका ने दुनियाभर की सौ हॉट लड़कियों का चुनाव आम लोगों की मदद से किया। सौ की सूची में शामिल होना दीपिका के लिए मुश्किल नहीं था, लेकिन इस सूची में उन्होंने प्रथम स्थान पाकर सबको चौंका दिया। ये इस बात का सबूत है कि लोगों के बीच वे किस हद तक लोकप्रिय हैं।

दीपिका के मुताबिक वे अपने आप को हॉट या सेक्सी बिलकुल नहीं मानतीं, लेकिन इस सूची में शिखर पर आने की खुशी भी उनको है। दीपिका की दूसरी फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं।