शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

दीपिका पादुकोण : किस को लेकर हायतौबा क्यों?

दीपिका पादुकोण : किस को लेकर हायतौबा क्यों? -
दीपिका पादुकोण को समझ में नहीं आता है कि जब भी किसी फिल्म में किसिंग सीन होते हैं तो लोग हायतौबा क्यों मचाने लगते हैं। क्यों चारों ओर इस बात की चर्चा होने लगती हैं कि एक्स हीरो ने वाय हीरोइन को ज़ेड बार चुंबन दिए?

रणबीर की गर्लफ्रेंड यही नहीं रूकती। उनका कहना है कि भारतीय दर्शकों को अब बड़ा होना चाहिए। चुंबन एक आम बात है। हम हॉलीवुड फिल्मों की बात करते हैं और चुंबन के समय दकियानूसी हो जाते हैं।

‘ओम शांति ओम’ की शांति इसलिए अशांति मचाए हुए हैं क्योंकि उनकी ‘लव आज कल’ 31 जुलाई को प्रदर्शित हो रही है। सुनते हैं कि दीपिका और सैफ के बीच इस फिल्म में पाँच चुंबन दृश्य हैं।