मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दीपिका ने बताई रणवीर सिंह से घुलने-मिलने की वजह

दीपिका पादुकोण
PR


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के संबंधों को लेकर इन दिनों तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि बात दोस्ती से आगे बढ़ गई है। हर जगह वे साथ नजर आते हैं। गले मिलते हैं। जब दुबई में दीपिका पहुंची तो पीछे-पीछे रणवीर सिंह भी जा पहुंचे और दोनों ने जमकर शॉपिंग की।

जब इतनी सारी बातें होंगी तो लोग भी तरह-तरह की बातें बनाएंगे। अफेयर की बातें सुन कर दीपिका बिफर पड़ी। रणवीर सिंह के साथ घुलने-मिलने को लेकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। दीपिका के मुताबिक वे इन दिनों रणवीर सिंह के साथ ‘राम लीला’ नामक फिल्म कर रही हैं जिसका निर्देशन कर रहे हैं संजय लीला भंसाली। यह एक प्रेम कहानी है। दोनों की केमिस्ट्री उम्दा लगना जरूरी है। इसलिए संजय ने दीपिका और रणवीर को कहा कि दोनों को ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ गुजारना चाहिए ताकि दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग हो और फिल्म में उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन नजर आए।

दीपिका को उम्मीद है कि अब रणवीर और उनको लेकर उड़ रही सारी अफवाहों पर विराम लग जाएगा।