डॉक्यूमेंट्री में वीना मलिक
आमतौर पर विवादों में रहने वाली पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक जल्द ही एक डच डॉक्यूमेंट्री में नजर आने वाली हैं। अंतरिम रूप से इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को ‘वुमैन इन इस्लाम’ नाम दिया गया है।
भारत, तुर्की, मोरक्को, इजीप्ट, लंदन और हॉलैंड में शूट की गई यह डॉक्यूमेंट्री छह एपिसोड्स में तैयार की गई है। इन देशों के दूरस्थ क्षेत्रों पर बनाई गई इस फिल्म में इस्लाम संस्कृति को मानने वाली कई महत्वपूर्ण महिलाओं को शामिल किया गया है।फिल्म का एक एपिसोड पूरी तरह से वीना मलिक पर आधारित होगा। वीना एकमात्र पाकिस्तानी महिला हैं जिन्होंने पाकिस्तान में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिनिधि के रूप में काम किया है। 2 वर्ष तक पाकिस्तान में पोलियो अवेयरनेस के लिए काम करते हुए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। भारत में रहते हुए वीना ने कई बच्चों को शेल्टर होम्स की व्यवस्था की थी।