• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Manushi Chhillar Sets The Internet on Fire With Her Dreamy Poppy Print Plung gown hot photos goes viral
Last Modified: बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (15:31 IST)

पॉपी प्रिंट प्लंज गाउन पर मानुषी छिल्लर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए एक्ट्रेस का हॉट अंदाज

पॉपी प्रिंट प्लंज गाउन पर मानुषी छिल्लर ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए एक्ट्रेस का हॉट अंदाज - Manushi Chhillar Sets The Internet on Fire With Her Dreamy Poppy Print Plung gown hot photos goes viral
पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का फैशन गेम इतना शानदार है कि वह जो कुछ भी पहनती हैं, वह एक स्टेटमेंट पीस बन जाता है। मानुषी सचमुच कुछ भी शानदार तरीके से पहन सकती हैं। चाहे यात्रा के लिए एक साधारण लाउन्ज सेट हो या सबसे एक्सक्लूसिव डिजाइनर पीस, मानुषी उन कपड़ों को अपने तरीके से पहनकर उन्हें अपनी पहचान बना देती हैं। 
 
अपनी बेदाग खूबसूरती और बेदाग स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली मानुषी ने हाल ही में एक ड्रीमी गाउन लुक से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया। वह रॉयल राजस्थान में एक कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं, जहां मानुषी ने 2,40,000 रुपए की गौरी और नैनिका गाउन पहनी थी। 
 
इस गाउन में गहरे प्लंजिंग नेकलाइन के साथ ड्रोप वेस्ट था और बाकी का डिज़ाइन फ्लैटरिंग पॉप्पी प्रिंट से सजा था। गाउन की कीमत 6 अंकों में होने का एक वजह इसका शानदार मिकाडो फैब्रिक है, जो इस गाउन में इस्तेमाल हुआ है।
 
मानुषी ने अपने बाकी लुक को अपेक्षाकृत सरल रखा और अपने आउटफिट को ही मुख्य आकर्षण बनाया। उन्होंने अपनी कलाई पर एक साधारण कंगन और कुछ अंगूठियों के साथ अपने लुक को पूरा किया। मानुषी ने विएंज विंटेज के छोटे इयररिंग्स पहनने का फैसला किया, जो उनके लुक के साथ पूरी तरह से मेल खा रही है।