बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Indias Got Latent controversy Apoorva Mukhija reached the police station to record her statement
Last Updated : बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (12:50 IST)

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद : बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं अपूर्वा मखीजा, समय रैना देश से बाहर

India's Got Latent controversy
कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में घिरा हुआ है। इस शो में खुलकर गालियां और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में शो में गेस्ट बनकर पहुंचे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया था। 
 
इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हो चुकी है। सभी पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और खुलेआम सेक्स संबंधी चर्चा में शामिल होने का आरोप लगा है। अपूर्वा मखीजा का भी शो में एक विवादित कमेंट की वजह से जमकर आलोचना हो रही है। 
 
photo credit : Social Media
बीते दिन इस मामले में मुंबई पुलिस ने आशीष चंचलानी से पूछताछ की थी। वहीं अब अपूर्वा मखीजा भी अपना बयान दर्ज करने खार पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। अपूर्वा भी शो के इस विवादित एपिसोड का हिस्सा थीं। वहीं पुलिस ने समय रैना से भी संपर्क किया, लेकिन वो इस समय देश से बाहर हैं। 
 
रणवीर अल्लाहबादिया भी अपना बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंच सकते है। पुलिस ने शो के जजेस के अलावा पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 तक जितने भी दर्शक शामिल हुए थे, उन सभी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वहीं महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर इस शो के सभी एपिसोड डिलीट करने को कहा है। 
ये भी पढ़ें
रहस्य, रोमांच और थ्रिल से भरा अगथिया का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म