शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. किसने गिराया शाहिद कपूर को स्कूटर से?
Written By समय ताम्रकर

किसने गिराया शाहिद कपूर को स्कूटर से?

Guess who threw Shahid Kapoor off the scooter! | किसने गिराया शाहिद कपूर को स्कूटर से?
IFM
वैसे तो शाहिद कार में घूमना पसंद करते हैं, लेकिन ‘कमीने’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें स्कूटर पर बैठना पड़ा। शाहिद का अनुभव अच्छा नहीं रहा और उन्हें स्कूटर चला रहे व्यक्ति ने गिरा दिया।

यूनिट के लोगों से हँसी नहीं रूक रही थी। यह देखकर भी शाहिद को उस इंसान पर बिलकुल भी गुस्सा नहीं आया, जो स्कूटर चला रहा था। आखिर यह काम खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा कर रही थीं। प्रियंका के लिए शाहिद एक तो क्या दस बार स्कूटर से गिरने के लिए तैयार हो जाएँ।

यूनिट के एक सदस्य का कहना है कि सीन के मुताबिक प्रियंका को सिर्फ 15 मीटर स्कूटर चलाना था और शाहिद को पीछे बैठना था। यह बड़ा आसान शॉट लग रहा था, लेकिन फिल्माने में लंबा समय लगा।

जैसे ही निर्देशक ने एक्शन बोला, स्कूटर का एड करने वालीं प्रियंका ने स्कूटर चलाया। वे संतुलन नहीं बना सकी और स्कूटर के साथ-साथ शाहिद और प्रियंका भी गिर पड़े। रफ्तार धीमी थी, इसलिए दोनों को चोट नहीं आई।

सड़क गीली थी और चारों ओर कीचड़ था। शाहिद-प्रियंका कीचड़ में गिर गए। दोनों स्टार्स को इस हालत में देख सभी ठहाके लगाकर हँसने लगे। चूँकि दोनों की ड्रेसेस गंदी हो गई थी, इसलिए साफ करने में और अगला शॉट लेने में एक घंटा लगा। इस बार प्रियंका ने कोई गलती नहीं की।