इमरान-कैटरीना : एक बार फिर!
PR |
मेरे ब्रदर की दुल्हन के सफल होने के बाद इस फिल्म की जोड़ी (इमरान खान- कैटरीना कैफ) को कई निर्माता दोहराना चाहते हैं, जिनमें निर्माता आदित्य चोपड़ा भी हैं। खबर है कि आदित्य इन दोनों को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि मेरे ब्रदर की दुल्हन में इमरान और कैटरीना की कैमिस्ट्री खूब जमी है। न केवल स्क्रीन पर इस जोड़ी ने अपना करिश्मा दिखाया है बल्कि दर्शकों ने भी इसे पसंद किया गया है। फिल्म की कामयाबी का श्रेय इन दोनों की कैमिस्ट्री को भी दिया जा रहा है।
कई निर्माताओं ने दोनों को साथ लेकर फिल्म की प्लानिंग शुरू कर दी है, लेकिन उनसे पहले आदित्य चोपड़ा इस जोड़ी को दोहराना चाहते हैं और जल्दी ही फिल्म शुरू करने वाले हैं।

