Hanuman Chalisa
✕

गली बॉय की सफलता के बाद जोया अख्तर ने शुरू की अपनी इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट की तैयारी

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (11:55 IST)
गली बॉय की सफलता के बाद जोया अख्तर ने बिना समय बर्बाद किए 'मेड इन हैवन' के दूसरे सीजन पर काम शुरू कर दिया है। अपनी दो विशाल परियोजनाओं की सफलता का स्वाद चखने के बाद जोया अख्तर ने अपने दोस्तों और सहयोगियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था।


जश्न के तुरंत बाद जोया ने अपनी बहुप्रशंसित वेब श्रृंखला की दूसरी किस्त पर काम शुरू कर दिया है। अपनी हालिया आउटिंग के कारण फिल्म निर्माता के रूप में गहरी छाप छोड़ने वाली, जोया अख्तर ने अपनी हर नए प्रोजेक्ट के साथ अपेक्षा का स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है।
 
गलियों से एक रैपर के उदय की कहानी को पर्दे पर पेश करते हुए, ब्लॉकबस्टर हिट गली बॉय वास्तविक जीवन के रैपर्स डिवाइन और नेजी से प्रेरित थी। मेड इन हेवन भी समकालीन समय में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली वेब श्रृंखला बन गई है। दोनों कंटेंट को बड़े पैमाने पर इसकी अनोखी कथानक और प्रभावशाली किरदार के लिए सरहाया जा रहा है और इन दो जानदार कहानियों के पीछे स्पष्ट रूप से जोया का हाथ है।
 
जोया अख्तर जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, जि़ंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब 'गली बॉय' के साथ बॉक्स ऑफिस धूम मचा रही है। चार फीचर फिल्म, दो शार्ट फिल्म और एक वेब श्रृंखला के सफर के साथ, जोया अख्तर उन अग्रणी फिल्म निमार्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी एक जगह बना ली है।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख