Daily Horoscope
✕

'ज़ीरो' में ज़ीरो लगे हैं शाहरुख खान!

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (17:44 IST)
अपने करियर के ढलान पर खड़े शाहरुख खान लगातार फिसलते जा रहे हैं। उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी तो 'फैन' कर डाली, लेकिन फिल्म बुरी तरह असफल रही। अपने कम्फर्ट ज़ोन में जाते हुए शाहरुख ने 'जब हैरी मेट सेजल' की। इस फिल्म में वे उसी अंदाज में नजर आए जैसा देखना दर्शक उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन नतीजा नहीं बदला। 
 
तेजी से नीचे की ओर आते हुए शाहरुख खान ने फिलहाल आनंद एल. राय का दामन थामा है। रांझणा और तनु वेड्स मनु सीरिज की दो बेहतरीन फिल्म बना चुके आनंद अब किंग खान को लेकर 'ज़ीरो' नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख बौने का किरदार अदा कर रहे हैं। 
 
वर्षों पहले 'अप्पू राजा' नामक फिल्म में कमल हासन ने बौना बन कर सभी को चौंका दिया था। तब तकनीक इतनी उन्नत नहीं थी, लेकिन कमल हासन ने अपने शानदार अभिनय के बूते पर कमी महसूस नहीं होने दी। यह फिल्म सफल रही थी। 
 
बहरहाल, 'ज़ीरो' का टीज़र जारी हो गया है। शाहरुख को एक बौने के रूप में उछल-कूद करते देखना कई लोगों को भले ही पसंद आया हो, लेकिन कई लोगों को शाहरुख का यह अंदाज पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि 'ज़ीरो' में तो शाहरुख खान ज़ीरो लग रहे हैं। 
 
बेचारे शाहरुख करें भी तो क्या? कुछ अलग करते हैं तो लोग नापसंद कर देते हैं। रोमांटिक भूमिका बार-बार करें तो लोग कहते हैं कि कुछ अलग क्यों नहीं करते? शाहरुख को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे वे अपने करियर को संभाले? 

Show comments

आयुष्मान खुराना ने बताया 'उड़ता तीर' को खास बनाने वाला फैक्टर, बोले- कहानी में आते हैं नए ट्विस्ट

'रामायण' से जटायु की पहली झलक आई सामने, अनुपम खेर की आवाज में गूंजेगा धर्म और साहस का संदेश

21 साल बाद फिर मचेगी हंसी की धूम! 'खोसला का घोसला 2' की नई रिलीज डेट आई सामने

अलाया एफ ने डेनिम शॉर्ट्स और ओवरसाइज्ड जैकेट में दिखाया बोल्ड अंदाज, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

फातिमा सना शेख का सिजलिंग एथनिक लुक वायरल, सिल्क साड़ी में ढाया कहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख