• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. YRF Brings Varun Dhawan & Anushka Sharma Together In SUI DHAAGA
Written By

वरुण और अनुष्का की जोड़ी पहली बार... सुई धागा फिल्म में

वरुण धवन
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पहली बार साथ फिल्म करने जा रहे हैं। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम है 'सुई धागा'। निर्देशक शरद कटारिया और निर्माता मनीष शर्मा की फिल्म 'दम लगा के हईशा' दर्शकों को पसंद आई थी। अब ये दोनों 'सुई धागा' नाम की फिल्म वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के साथ करने जा रहे हैं। 
 
फिल्म का टाइटल ही ऐसा है कि जिज्ञासा होना स्वाभाविक है, उस पर इन दोनों की जोड़ी होना तो लगभग सफलता सुनिश्चित करती है। फिल्म के बारे में वरुण कहते हैं, "गांधीजी से लेकर मोदीजी तक, हमारे देश के नेताओं ने देश में बनी चीजों को अपनाने पर जोर दिया है। 'सुई धागा' से भी यह मैसेज आगे जाएगा और इस पर मुझे गर्व है। यह काफी मनोरंजक तरीके से होगा। मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और मुझे खुशी है कि यश राज फिल्म्स के साथ काम करने को मिल रहा है। अनुष्का और मैं पहली बार किसी फिल्म में साथ होंगे।" 
 
अनुष्का शर्मा ने भी कहा, "मुझे यूनिक आइडिया हमेशा से पसंद आते हैं, जिनमें लोगों की पसंद की कहानी हो। 'सुई धागा' खुद पर भरोसा करने की कहानी है, जो मुझे लगता है कि हर हिंदुस्तानी को पसंद आएगी। मुझे वरुण, मनीष शर्मा और शरद कटारिया के साथ काम करने पर बहुत खुशी है।"  
 
फिल्म को लेकर मनीष शर्मा बोले, "दम लगा के हईशा को मिले प्यार के बाद, शरद के साथ काम करना बहुत खास होगा। उनके साथ से दर्शकों को गर्व और स्वदेशी की बेहतरीन कहानी देखने को मिलेगी। यह कहानी देश के दिल से निकली है और भारतीयों की रगों में दौड़ने वाले उत्साह को दर्शाती है। 'सुई धागा' हम सब से जुड़ी है और अनुष्का और वरूण की जोड़ी इसे सही तरीके से सबके सामने लाएगी।"