manglik dosh calculator
✕

यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 1' की रिलीज को पूरे हुए 5 साल

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (17:18 IST)
KGF Chapter 1 completes 5 years: होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार कंटेंट निर्माताओं में से एक है। इस लीडिंग प्रोडक्शन हाउस ने अलग अलग कंटेंट की कई फिल्में बनाई हैं, जिसमें केजीएस सीरीज और ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' शामिल है। लेकिन उनकी फिल्मोग्राफी में एक फिल्म जो सबसे ज्यादा चमकती है वह 'केजीएफ चैप्टर 1' है।
 
'केजीएफ चैप्टर 1' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं। हालांकि यह सिर्फ शुरुआत थी क्योंकि अब होम्बले फिल्म्स और प्रशांत नील अपने अगले सबसे बड़े एक्शन शो 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' के साथ तैयार हैं, जो 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
 
वहीं यश स्टारर फिल्म ने अपनी रिलीज के शानदार 5 साल पूरे कर लिए हैं। ये एक्शन ड्रामा नए युग के सिनेमाई अनुभव का दावा करती है और निस्संदेह भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्म है जिसने मनोरंजन जगत में पैन इंडियन सिनेमा के विकास को जन्म दिया है। 
 
बेहतरीन फिल्ममेकर प्रशांत नील की नजरिए से बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ देश भर में सेंसेशन मचाई थी और लोगों को गाने, कहानी और फिल्म के किरदारों का दीवाना बना दिया।
 
ऐसे में इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद न केवल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी, बल्कि इसने कमर्शियल पॉटबॉयलर सिनेमा में जनता का विश्वास भी जिंदा कर दिया। मां-बेटे की भावनाओं से भरी एक अलग कहानी के साथ एक नए तरह के मास एंटरटेनर को पेश करने के बाद, फिल्म ने हाई वोल्टेज एक्शन के साथ दर्शकों को आकर्षित किया, एक ऐसा क्लाइमेक्स जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा था।
 
इस बीच अपनी सिनेमाई यात्रा जारी रखते हुए होम्बले फिल्म्स और प्रशांत नील प्रशंसकों और दर्शकों को 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' के साथ एक और शानदार सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन की जोड़ी मचाएगी धमाल, रिलीज हुआ मेडिकल थ्रिलर सीरीज 'डॉ. हसन' का ट्रेलर

बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप की शादी, सामने आईं रजिस्टर मैरिज की खूबसूरत तस्वीरें

आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का कैसा है खान परिवार संग रिश्ता? एक्ट्रेस ने खोले कई राज

रामायण ने रचा इतिहास! 27 देशों में बनी नंबर-1 भारतीय फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777 करोड़ पार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख