dharma sangrah
✕

भंसाली फिर शुरू करेंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंशाअल्लाह'! सलमान की जगह शाहरुख खान आ सकते हैं नजर

Updated: बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (15:06 IST)
फिल्म 'इंशाअल्लाह' संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर वह काफी दिनों से काम कर रहे हैं। 2019 में खबरें आई थीं कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखेंगी। लेकिन, किसी कारण से भंसाली के इस प्रोजेक्ट पर काम बंद हो गया था।

 
अब खबर आई है कि भंसाली इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करेंगे, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अपोजिट शाहरुख खान के नाम की चर्चा हो रही है। खबर है कि फिल्म की पटकथा सलमान के हिसाब से लिखी गई थी, इसलिए इसे पर्दे पर निभाने के लिए कोई 50 साल से ज्यादा उम्र का कलाकार ही उपयुक्त हो सकता है। 
 
खबरों के अनुसार, इस फिल्म से सलमान के हटने के बाद अब शाहरुख, आलिया के साथ रोमांस करते दिखेंगे। यह फिल्म एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित होगी। शाहरुख और आलिया भट्ट इससे पहले डियर जिंदगी में एक साथ काम कर चुके हैं।
 
बता दें कि सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी की थी कि 'इंशाअल्लाह' अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगी।इसके बाद संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम बंद कर दिया गया है। 
 
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। वह फिलहाल भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह रणबीर सिंह के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और साउथ फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख