shradh paksha
✕

Salaar vs Dunki : प्रभास क्यों ले रहे शाहरुख खान से टक्कर

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (16:07 IST)
Salaar vs Dunki : साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार पार्ट 1 - सीजफायर' की नई रिलीज डेट बीत दिन मेकर्स ने अनाउंस कर दी है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दिन शाहरुख खान की 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस को साल के अंत में दो बिग स्टार्स की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को ‍मिलने वाली है।
 
कई ट्रेंड एनालिस्ट इन फिल्मों को एक ही दिन रिलीज होने को एक बड़ा क्लैश मान रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे में 'सालार' और 'डंकी' दोनों को ही बॉक्स ऑफिस पर नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हर कोई यह जानना चाहता है कि जब शाहरुख पहले ही क्रिसमस 2023 को 'डंकी' के लिए बुक कर चुके थे तो 'सालार' के मेकर्स ने इस डेट को क्यों चुना। 
 
सालार के 22 दिसंबर को रिलीज होने की एक वजह भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। खबरों के अनुसार होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागांदुर ने एक ज्योतिषी से सलाह लेने के बाद 'सालार' को 22 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला लिया है। इसी वजह से वह बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख से भी पंगा लेने को तैयार है।
 
बता दें कि 'सालार पार्ट 1 - सीजफायर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को प्रभास नील ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्रा राजू अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख