dharma sangrah
✕

साल में 4 फिल्में क्यों करते हैं अक्षय कुमार? एक्टर ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated: गुरुवार, 19 जून 2025 (12:34 IST)
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज के लिए तैयार रहती है। अक्षय सबसे तेजी से फिल्मों की शूटिंग खत्म करते हैं। उनकी सालभर में तकरीबन 4 फिल्में रिलीज होती है। ऐसे में कई बार अक्षय के वर्क रिजीम पर सवाल उठते हैं। 
 
कई बार लोग अक्षय को यह कहकर ट्रोल भी करते हैं कि, 'इतना पैसा कमाने के बाद क्या करोगे?' 'इतनी बार फिल्में क्यों करते हो?' अब अक्षय कुमार ने इन सवालों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
 
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा, मुझे अच्छा लगता है। मुझे अलग-अलग किरदार निभाने में मजा आता है। कुछ लोग कहते हैं कि मैं साल में चार फिल्में क्यों करता हूं, लेकिन मैं नहीं समझता कि ऐसा क्यों न करूं। जब काम मिल रहा है तो कर रहा हूं। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
अक्षय ने कहा, जैसे हर इंसान को रोज दफ्तर जाना पड़ता है, वैसे ही मुझे भी काम करना है। मैं घर पर बैठकर ये नहीं कह सकता कि 'अब मैं छोड़ा रुक जाता हूं।' मुझे काम करना है। मैं चार फिल्में इसलिए करता हूं ताकि अलग-अलग रोल कर सकूं, और ये मुझे बहुत खुशी देता है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल, कन्नप्पा और जॉली एलएलबी 3 में दिखेंगे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख