dharma sangrah
✕

इस वजह से सलमान खान ने लगाई थी आयुष शर्मा को फटकार, बोला था- तू बड़ा अजीब इंसान है

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (14:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' को सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा संग नजर आने वाले हैं। इन दिनों दोनों ही इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

 
हाल ही में सलमान खान, आयुष शर्मा और फिल्म की अन्य स्टारकास्ट 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती-मजाक की। कपिल शर्मा ने आयुष से कई मजेदार सवाल भी पूछे। 
 
कपिल शर्मा ने आयुष से पूछा, घर पर सलमान से आप फैमिली मेंबर की तरह मिलते हैं, लेकिन सेट पर उनसे मिलने पर क्या फर्क महसूस होता है? इस पर आयुष शर्मा कहते हैं- बहुत ज्यादा फर्क है। हर दूसरे दिन उनसे मिलने जाता हूं और हंसी-मजाक करके लौट आता हूं। 
 
आयुष कहते हैं, एक बार ऐसा हुआ था कि अर्पिता घर से बाहर गई हुई थी मैं सलमान भाई से मिलने गया था। भाई ने बोला- तू बड़ा अजीब इंसान है। तू बार-बार यहां क्यों आता है? इतना सुनते ही शो में ठहाके गूंजने लगे। 
 
फिल्म 'अंतिम' में आयुष शर्मा गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं सलमान खान एक सिख पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। फिल्म 26 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना द्वारा अभिनीत, 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख