sundarkand

ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी परिणीति चोपड़ा की हालत

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (11:53 IST)
Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। परिणीति ने साल 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया। इसका निर्देशन भी मनीष शर्मा ने किया था। 
 
इसके बाद परिणीति और मनीष शर्मा के के अफेयर की कई खबरें सामने आई थीं, बाद में दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम लिए बिना बताया था कि वह ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया।
 
परिणीति ने बताया था, 'मैं दिल टूटने के एक लंबे दौर से गुजर चुकी हूं और मुझे लगता है कि यह एक ही बार हुआ होगा। ईमानदारी से कहूं तो, मैं बहुत परेशान थी। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा समय था क्योंकि मैंने तब तक इस तरह के रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। उस समय मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी।'
 
परिणीति चोपड़ा ने कहा था, लेकिन यदि परिपक्वता के मामले में कुछ भी बदला है, तो यह सब उसी के कारण है। मैं भगवान को यह मेरी लाइफ के शुरुआती स्टेज में देने के लिए धन्यवाद देती हूं।
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख