ramcharitmanas

मां बनने के बाद इस बीमारी का शिकार हो गई थीं ईशा देओल, अचानक लगती थीं रोने

Published: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (11:22 IST)
esha deol birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ईशा काफी समय से फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही हैं। ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। 

 
ईशा दो प्यारी बच्चियों राध्या और मिराया की मॉम हैं। शादी के 5 साल बाद ईशा ने अपनी बेटी राध्या को जन्म‍ दिया था। इसके डेढ़ साल बाद ईशा दूसरी बेटी मिराया की मां बनीं। 
 
एक चैट शो के दौरान ईशा देओल ने बताया था कि मिराया के पैदा होने के बाद वह एक ऐसी बीमारी की शिकार हो गई थीं, जिसकी वजह से वह भरी सभा में रोने लगती थीं। ईशा पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। 
 
उन्होंने यह भी बताया था कि इस चीज को सबसे पहले उनकी मां हेमा मालिनी ने नोटिस किया। मां बनने के बाद जीवन में आए बदलाव पर ईशा ने बताया कि किसी की बेटी, इंडिपेंडेंट वर्किंग वुमन, किसी की गर्लफ्रेंड होना फिर शादी के बाद किसी की मां बनना आपका पूरा जीवन बदल देता है। उन्होंने यह भी माना कि यह उनके जीवन का बेस्ट फेज है। 
 
ईशा ने कहा था कि इसके बाद उनका मां हेमा के लिए प्यार और बढ़ गया क्योंकि अब वह समझ सकती हैं कि एक मां और बच्चे के बीच क्या कनेक्शन होता है। पहली बेटी के पैदा होने के बाद सब कुछ ठीक था लेकिन दूसरी डिलिवरी के बाद वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार होने लगी थीं। लोगों से भरे कमरे में भी उनका रोने का मन होने लगता था। वहीं वह काफी डल हो गई थीं।
 
 
ईशा ने बताया था कि उनकी मां ने सबसे पहली उनकी उदासी नोटिस की और ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी। हेमा समझ गई थीं कि उनके हॉर्मोन्स में उतार-चढ़ाव की वजह से ऐसा हो रहा है। सही इलाज के बाद ईशा 1 महीने में बिल्कुल ठीक हो गई थीं। शादी के 12 साल बाद ईशा देओल अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की 'हीरो की हॉरॉरोइन' में आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला था 'स्पिरिट' का पूरा नरेशन, फिल्म छोड़ने की असली वजह पर बड़ा दावा!

क्या करीना कपूर बनने वाली हैं तीसरी बार मां? प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बताया अपना 'सच्चा हमसफर', बोलीं- उनकी यादें ही मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए काफी

डीप नेक हॉल्टर टॉप में कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर बढ़ाया पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख