manglik dosh calculator
✕

हीरामंडी का नया गाना आजादी हुआ रिलीज, दिल को छू लेंगे इसके बोल

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (14:17 IST)
Heeramandi The Diamond Bazaar: अपनी भव्य फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अब ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। बीते दिनों रिलीज हुए सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
 
इसके साथ ही फिल्म के दो गाने 'सकल बन' और 'तिलस्मी बाहे' रिलीज हुए,‍ जिन्हें काफी पसंद किया गया। अब मेकर्स ने 'हीरामंडी' का तीसरा गाना 'आजादी' रिलीज कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख जैसे कलाकारों से सजी 'आजादी' भारत के गुमनाम नायकों - देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए तैयार है।
 
जैसा कि इसका नाम है, 'आज़ादी' देशभक्ति का सार पेश करती है, गर्व की भावना पैदा करती है और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई की भावनाओं को दर्शाती है। भंसाली ने अपनी हमेशा की तरह ग्रैंड स्टाइल, शानदार सेट, शानदार कॉस्ट्यूम्स और बेहतरीन म्यूजिक के साथ-साथ 'आजादी' को ए एम तुराज़ के दिल को छू लेने वाले बोल को शानदार म्यूजिक के साथ सजाया गया है। 
 
'आजादी' को अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। इस गाने में ढोल और पखावज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है और यह मशहूर फिल्म मेकर्स द्वारा क्रिएट की गई ओरिजनल क्रिएशन है। यह बिना किसी शक आपके भीतर के देशभक्त को जगा देगा।
 
हीरामंडी की 'आज़ादी' के साथ, संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर खुद को भारत के टॉप फिल्म मेकर्स में से एक साबित कर दिया है। यह गाना वाकई बहुत अच्छा है क्योंकि यह एक बेहतरीन कहानी कहता है, कमाल का लुक है और इसका म्यूजिक भी बहुत सुंदर है। यह दर्शाता है कि भंसाली कितने टैलेंटेड हैं और इंडियन सिनेमा में उनका इतना महत्व क्यों है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख