Hanuman Chalisa
✕

वेब सीरीज 'ब्रीद : इनटू द शैडोज' के नए सीजन की हुई घोषणा, शूटिंग शुरू

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (18:02 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो ने दर्शकों की भरपूर तारीफ पाने वाले अपने साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ब्रीद : इनटू द शैडोज' के नए सीजन को घोषणा कर दी है। अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और सैयामि खेर की मुख्य भूमिकाओं वाली इस शो के सीक्वल में नवीन कस्तूरिया भी बेहद अहम किरदार में नजर आएंगे। 

 
अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा क्रिएट और प्रोड्यूस किए गए तथा और मयंक शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाले इस शो के नए सीजन का निर्माण दिल्ली और मुंबई में शुरू हो चुका है। साल 2022 में दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर इस शो को लॉन्च किया जाएगा।
 
इस मौके पर अपर्णा पुरोहित ने कहा, ब्रीद : इनटू द शैडोज की लोकप्रियता और दर्शकों की उम्मीदों को देखते हुए इसके नए सीजन की घोषणा लाजमी थी। इस सीजन में दर्शकों का उत्साह और रोमांच कई गुना अधिक होने वाला है, क्योंकि नए किरदारों ने कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। 
 
उन्होंने कहा, कई पुरस्कार जीतने वाले इस फ्रैंचाइज़ी के नए सीजन की घोषणा, सही मायने में भारत की असली और दिल को छू लेने वाली कहानियों को तैयार करने और देश की सीमाओं से परे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के हमारे संकल्प को दोहराती है।
 
विक्रम मल्होत्रा, संस्थापक एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट, ने कहा, ब्रीद : इनटू द शैडोज के एक नए एडिशन के माध्यम से अमेजन प्राइम वीडियो के साथ अपने सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट में, हम सभी जॉनर में दिल को छू लेने वाली कहानियों को तैयार करने की कोशिश करते हैं, जिसका उद्देश्य दर्शकों के को प्रभावित करना और उनका भरपूर मनोरंजन करना है। 
 
उन्होंने कहा, हमें इस बात की प्रसन्नता है कि हम इस बेमिसाल शो के प्रशंसकों के लिए एक और रोमांचक कहानी के साथ उपस्थित होने वाले हैं। लेखकों की एक मजबूत टीम के साथ एक बार फिर से मयंक इस शो की कमान संभालेंगे, और कई नए किरदार जज़्बातों से भरे इस सीज़न की कहानी में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। हम पूरे जोश और उत्साह के साथ एक और रोमांचक सीज़न की शुरुआत के लिए तैयार हैं।
 

Show comments

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख