ramcharitmanas
✕

कोरोना वायरस : संकट की घड़ी में आगे आए विवेक ओबेरॉय, 5000 मजदूरों को दी आर्थिक सहायता

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (18:11 IST)
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस ने भारत को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन लागू किया गया है। जिसके चलते कई लोग अपने घरों से दूर फंस गए हैं। उनके सामने आर्थिक समस्या भी खड़ी हो गई है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

 
अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। वह 5 हजार डेली वेज वर्कर्स के अकाउंट मैं पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। विवेक यह काम फिनटेक स्टार्ट अप फाइनेंसपीर के संस्थापक रोहित गजभिये के साथ मिलकर रहे हैं। उन्होंने मिल मजदूरों, घरेलू सहायकों, ड्राइवरों जैसे लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की है।

ALSO READ: Vizag Gas Leak : गैस लीक हादसे पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख
 
खबरों के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने कहा, हमने महसूस किया है कि प्रवासी मजदूर कुछ समय से यहां फंसे हुए हैं। इनमें कई सारे ऐसे लोग हैं, जो रोज की जरूर वस्तुओं की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। वे अपने बच्चों को खिलाने के लिए, अपने किराए का भुगतान करने, दैनिक आवश्यक सामान खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 
हम ऐसे 5,000 से अधिक परिवार की मदद कर रहे हैं। इस मुहीम का नाम सपोर्ट एज एंड असिस्ट द हेल्पलेस (SAATH) रखा गया है। इसके जरिए जरूरतमंद परिवार वालों के खाते में सीधे पैसा पहुचाया जा रहा है। ताकि वे रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें खरीद सकें। 
 
बता दें कि विवेक से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद करीब 40 हजार लोगों को रोज खाना खिला रहे हैं। वहीं, सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार, रितिक रोशन, वरुण धवन और शाहरुख खान समेत कई एक्टर हैं, जो इस कोविड-19 महामारी के वक्त लोगों की मदद में लगे हुए हैं।

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख