शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. virat kohli anushka sharma enjoy a movie night photo viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:26 IST)

अनुष्का शर्मा संग मूवी डेट पर पहुंचे विराट कोहली, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

अनुष्का शर्मा संग मूवी डेट पर पहुंचे विराट कोहली, शेयर की खूबसूरत तस्वीर - virat kohli anushka sharma enjoy a movie night photo viral
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलेब्स की जोड़ी में शुमार की जाती है। दोनों भले ही कितना ही काम में बिजी हो लेकिन एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

 
हाल ही में विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म देखने पहुंचे, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर में विराट अनुष्का संग बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों रात में फिल्म देखने पहुंचे थे। 
 
विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पिछली रात, फिल्म इस हॉटी के साथ।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी शेयर किया। उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही है।
 
बांग्लादेश से सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते दिनों ही विराट कोहली का जन्मदिन मनाने के लिए यह कपल भूटान गया था। जहां की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।
 
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। उनकी पिछली फिल्म जीरो थी जो साल 2018 के अंत में रिलीज हुई थी। फिल्म में वे शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें
शेफ बने तैमूर अली खान, मम्मी करीना कपूर के लिए बनाई आइसक्रीम