Hanuman Chalisa
✕

8 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगे विक्रांत मैसी

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (15:20 IST)
टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत डिज्नी चैनल के शो 'धूम मचाओं धूम' से की थी। एक्टर ने टीवी से फिल्मों का सफल सफर तय कर लिया है। 

 
अब विक्रांत मैसी 8 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। वह 'कहानी नवभारत की' नाम की एक डॉक्युमेंटरी सीरीज की एंकरिंग करते नजर आएंगे, जो देश के इतिहास एवं विकास यात्रा में आने वाले अहम पड़ावों को बयां करेगी।
 
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ 26 जनवरी को एक विशेष एपिसोड के जरिए इस सीरीज की शुरुआत करेगा। मेसी के मुताबिक, वह इस सीरीज की एंकरिंग के लिए इसलिए राजी हुए, क्योंकि यह भारत के इतिहास का सटीक विवरण देती है।
 
अभिनेता ने कहा, मैं छोटे पर्दे पर लौटने के लिए इसलिए प्रेरित हुआ, क्योंकि वहां ज्ञानवर्धक सामग्री का भंडार है। जब हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं, तब यह सीरीज मुझे टीवी पर वापसी कर अपने प्रशंसकों से संवाद करने का सबसे उपयुक्त मौका लगी। यह विस्तृत रिसर्च पर आधारित गैर-फिक्शन शो है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा कोई शो कर रहा हूं।
 
अपर्णा सान्याल के निर्देशन में बनी दस भागों वाली डॉक्युमेंटरी सीरीज 'कहानी नवभारत की' 30 जनवरी से शुरू होगी। इसका प्रसारण हर रविवार को किया जाएगा। विक्रांत इससे पहले 2014 में प्रदर्शित कॉमेडी शो 'अजब गजब घर जमाई' में छोटे पर्दे पर नजर आए थे।
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख