dharma sangrah
✕

'मिर्जापुर' एक्टर ने रचाई शादी, जानिए कौन है विक्रांत मेसी की दुल्हनिया

Updated: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (11:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी रचा ली है। विक्रांत और शीतल ने वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई है।‍ विक्रांत पिछले कई सालों से शीतल ठाकुर को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी।

 
विक्रांत और शीतल ने अपने वर्सोवा के घर में ही शादी रजिस्टर करवाई है। इसके बाद दोनों की फैमिली साथ में नजर आई और एक छोटा सा रियूनियन हुआ। बताया जा रहा है कि रजिस्टर्ड मैरिज के बाद अब दोनों पारंपरिक रीति-रिवाज से भी जल्द शादी करेंगे। 
 
खबरों के अनुसार विक्रांत मेसी कहा कि उनका ग्रैंड वेडिंग करने का कोई प्लान नहीं है। वह अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता उनकी फिल्में और निर्माता हैं और वह उन्हें पूरा करने में बिजी हैं। कोविड का ये स्टार्ट-स्टॉप, लॉकडाउन, फिर आंशिक लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू, इन सब के चलते मेरे प्रोड्यूसर्स का काफी नुकसान हुआ है। इसलिए वे मेरा पहला प्यार हैं और मेरी प्राथमिकता वहां जाकर उन काम को पूरा करना है।
 
कौन हैं शीतल ठाकुर-
शीतल ठाकुर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के कॉलेज से बीटेक किया है। शीतल ठाकुर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। विक्रांत और शीतल ने वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीजन में साथ काम किया था।
 
बता दें कि विक्रांत मेसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन 2018 में आए मिर्जापुर वेब सीरीज में बबलू के रोल से उन्हें खासी चर्चा मिली थी। विक्रांत ने मनोरंजन जगत में अपना करियर बालिका वधू सीरियल से शुरू किया था। वह जल्द ही फिल्म 'गैसलाइट' और 'ब्लैकआउट' में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़िए: 
बप्पी लाहरी जिनके डिस्को संगीत ने लोगों को कर दिया था दीवाना 

इस बीमारी से पीड़ित थे बप्पी लहरी, नींद में रूक जाती है सांस 

मृणाल ठाकुर ने छोटे कपड़ों में किए फोटो पोस्ट, लोगों ने कहा आपसे ऐसी उम्मीद न थी 

रूद्र के किरदार के बारे में अजय देवगन का बयान, ऐसा ग्रे कैरेक्टर कभी नहीं देखा होगा

चरमसुख सीरिज में मजबूरी: नीयत में खोट ने किया रिश्ते को शर्मसार 

Show comments

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

धर्मेन्द्र को गए एक साल, फिर भी सोशल मीडिया पर जिंदा हैं 'गरम धरम', एक कसक जो आज भी बाकी है

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख