Daily Horoscope
✕

किराए को लेकर विक्रांत मैसी की कैब ड्राइवर संग हुई बहसबाजी, वायरल हुआ वीडियो

Updated: गुरुवार, 9 मई 2024 (17:17 IST)
Vikrant Massey viral video: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की पिछली रिलीज फिल्म '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को दुनियाभर में खूब प्यार मिला था। वहीं अब विक्रांत मैसी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 
 
इस वीडियो में विक्रांत मैसी एक कैब ड्राइवर से किराए को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में विक्रांत और कैब ड्राइवर के बीच पैसों को लेकर झगड़ा होते दिख रहा है। इस वीडियो को कैब ड्राइवर ने ही शूट किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो में कैब ड्राइवर विक्रांत से किराए को लेकर बात कर रहा है। ड्राइवर कहता है, सर जो किराया दिख रहा है, वो तो देना पड़ेगा। इसके जवाब में विक्रांत ड्राइवर को बोलते हैं, जब हम चले थे तो 450 रुपए थे इतना कैसे बढ़ गया? ड्राइवर कहता है, मतलब आप किराया नहीं देंगे। फिर विक्रांत गुस्से में कहते हैं, क्यों देंगे भाई, चिल्ला क्यों रहे हो?
 
कैब ड्राइवर कैमरे की ओर मुंह करके कहता हैं, मेरा नाम आशीष है और मैंने अपने पैसेंजर को उनकी बताई जगह पर पहुंचा दिया है और वो मुझे पैसे नहीं दे रहे हैं और मुझसे बहसबाजी कर रहे हैं उल्टा और गाली-गलौज भी कर रहे हैं। इसके बाद वह विक्रांत की तरफ कैमरा करता है। विक्रांत उससे पूछते हैं कैमरा क्यों निकाला?

ALSO READ: Jolly LLB 3 में हुईं हुमा कुरैशी की एंट्री, एक बार फिर निभाएंगी पुष्पा पांडे का किरदार
 
विक्रांत कहते हैं, धमका रहे हो? जायज बात कर रहा हूं मैं। ये अचानक पैसे कैसे बढ़ गए ऐसा नहीं चलेगा। इसके बाद एक्टर और कैब ड्राइवर के बीच किराए लेकर तगड़ी बहस हो जाती है और ड्राइवर कहता है कि यह एप वालों की मनमानी है। इस पर विक्रांत कहते हैं कि मैं यही तो कह रहा हूं कि यह मनमानी क्यों कर रहे हैं।
 
कैब ड्राइवर विक्रांत से कहता है, क्या सर आप इतना पैसा कमाते हैं। इतना पैसा होगा आपके पास फिर भी आप बहस कर रहे हैं, क्या सर? इस बात पर विक्रांत कहते हैं, पैसा हो, नहीं हो, मेरा हो, आपका हो या किसी का भी हो, मेहनत का है ना। भाई मेहनत का कमा रहा हूं, ऐसे कैसे दे दूं।
 
हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में किराए को लेकर विक्रांत मैसी की कैब ड्राइवर संग बहसबाजी हुई या यह किसी कैंपेन का हिस्सा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख