Daily Horoscope
✕

52 साल की उम्र में विक्रम भट्ट ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी

Updated: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (15:57 IST)
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गुपचुप तरीके से दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी पत्नी का नाम श्वेतांबरी सोनी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पिछले साल हुई है लेकिन‍ विक्रम भट्ट ने इसे सभी से‍ छिपाकर रखा।

 
हालांकि अब इस राज से पर्दा उठ चुका है। खबरों के अनुसार विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी सोनी ने पिछले साल लॉकडाउन में शादी की थी। अपनी इस शादी के बारे में उन्होंने कुछ रिश्तेदारों के अलावा ज्यादा किसी को नहीं बताया। उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था।
 
वहीं अब विक्रम ने अपनी पत्नी श्वेताबंरी के जन्म‍दिन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रम ने अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
 
विक्रम भट्ट ने लिखा, तुमने मुझे अंदर से बाहर कर दिया और तुमने मुझे दिखाया कि जीवन किस बारे में है। केवल आप, इकलौता जिसने मेरा दिल चुरा लिया। मैं वह सब करना चाहता हूं जो मैं सिर्फ आपको दिखाने के लिए कर सकता हूं। आपको खुद को समझाएं, केवल आप। इकलौता जिसने मेरा दिल चुरा लिया, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।
 
बता दें कि विक्रम भट्ट की पहली शादी अदिति भट्ट से हुई थी। दोनों की एक बेटी कृष्णा है। हालांकि 1998 में दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद विक्रम ने सुष्मिता सेन और फिर अमीषा पटेल को लंबे समय तक डेट किया। हालांकि अब वो एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। विक्रम की पत्नी श्वेतांबरी सोनी की बात करें तो वह मुंबई में ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी हैं। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख