सम्बंधित जानकारी
- मेटैलिक ड्रेस पहन मलाइका अरोरा ने दिखाया अपना बोल्ड लुक, तस्वीरें वायरल
- आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बहन सुहाना खान ने उठाया यह बड़ा कदम
- अरविंद त्रिवेदी ने ठुकरा दिया था 'रामायण' में रावण का रोल
- Bigg Boss 15 : कपड़े बदल रही थीं मीशा अय्यर, तभी पहुंच गया यह कंटेस्टेंट, हुआ जमकर हंगामा
- अरविंद त्रिवेदी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- एक असाधारण अभिनेता थे...
जब अमिताभ, आमिर, शबाना, डिम्पल, मिथुन सहित कई सितारे उतरे थे ड्रग्स के विरोध में, सुभाष घई ने कू पर शेयर किया फोटो
पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन उजागर हो रहे हैं। कई सितारों से पूछताछ हुई और कुछ दोषी भी निकले। इन फिल्म स्टार्स को कई युवा अपना आदर्श मानते हैं और इससे निश्चित रूप से गलत मैसेज भी जा रहा होगा।
लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब फिल्म स्टार्स 'वी लव लाइफ, वी हेट ड्रग्स' का बैनर लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी करते थे। इनमें अमिताभ बच्चन, जीतेन्द्र, विनोद खन्ना, आमिर खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, डिम्पल कपाड़िया, पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे सितारे शामिल थे।
सुभाष घई ने कू पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है कि 1990 में हमारे मीडिया ने देखा था कि किस तरह से फिल्म सितारों ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। अभी भी हम मानते हैं कि ड्रग्स एक बुराई है। उन्होंने फोटो भी पोस्ट किए हैं जिसमें ये तमाम सितारे बैनर लिए अपनी बात कह रहे हैं।
