suvichar

मुश्किल है ऐसे रोल करना जिसमें लोग सच में नफरत करें - विकास वर्मा

Published: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (16:22 IST)
फिल्म शानदार और यारियां में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद अब श्रीदेवी के साथ फिल्म मॉम में काम करने वाले विकास वर्मा, इन दिनों अपने काम को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म मॉम में भी उन्होंने नेगेटिव रोल ही निभाया है जिसके बारे में वे कहते है कि ऐसा नहीं है कि मुझे नेगेटिव रोल करने मे मजा आता है, पर मुझे हमेशा चैलेंजिंग और हटके रोल करना पसंद हैं। और यह करना बेहद मुश्किल होता है कि लोग तुमसे सच में नफरत करें। पर उस चुनौतीपूर्ण काम को करने के बाद की संतुष्टी बयां नहीं कर सकते।
 
विकास को ऊचांई से बहुत डर लगता है और यारियां में उन्हें पहाड़ों पर सीन करने में काफी परेशानी हुई थी। पर उस काम को भी उन्होंने चुनौती के रूप में लिया और किरदार को लेकर बखूबी निभाया।  
  
रवि उद्यावर की फिल्म मॉम में चार्ल्स की भुमिका निभाने वाले विकास ने फिल्म शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि रवि सर के साथ करएन में एक बार भी नहीं लगा की वे पहली बार कोई फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। उनके हर काम करने का तरीका बहुत अलग है। विकास ने बताया कि किस तरह उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने उन्हें फोन लगाकर कहा कि चार्ल्स तुमने उस छोटी लड़की के साथ ऐसा क्यों किया? हमें नफरत है तुमसे! इसके बाद मुझे लगा कि इसका मतलब मैंने अच्छा काम किया है।
  
विकास ने यह भी बताया कि उनकी तीनों फिल्में उनके दिल के बहुत करीब है। यारियां में हम सबका साथ बहुत था। शानदार की बात इसलिए अलग है क्योंकि इसमें मुझे शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, पंकज सर, संजय सर जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला था। और अब फिल्म मॉम में श्रीदेवी मैम के साथ करना कोई सपना सच होने के बराबर है। 
 
विकास वर्मा की एक्टिंग के अलावा उनकी वेल मेंटेन बॉडी भी पसंद की जा रही है। इसके लिए उन्होंने बहुत ही आसान टिप्स भी दिए हैं कि जल्दी सो जाओ, जल्दी जागो, रोजाना एक्सरसाइज करो और हेल्दी खाना खाओ। विकास की अगली आने वाली  फिल्म है -  यारों की बारात।    
Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख