kundali milan
✕

कंगना रनौत घायल, सिर पर आए 15 टांके...

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (15:12 IST)
मुंबई। अदाकारा कंगना रनौत हैदराबाद में ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ के सेट पर घायल हो गईं। डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन तक आराम करने का कहा है। कंगना अपने सह-कलाकार निहार पांड्या के साथ फिल्माए जा रहे तलवारबाजी के एक दृश्य के दौरान घायल हो गईं।

तलवार दुर्घटनावश उनके सिर में लग गई जिससे उन्हें एक गहरा घाव हो गया। अदाकारा को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनके सिर में 15 टांके लगे। डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक उन्हें पूरी तरह आराम करने की हिदायत दी है।
 
कंगना ने एक बयान में कहा, 'चेहरे पर युद्ध के घाव से मुझे काफी मजा आ रहा है हालांकि मैं इस बात से शर्मिंदा हूं कि मुझे मजा क्यों आ रहा है। मेरी टीम के कई सदस्य मुझे कह रहे हैं कि यह पेशवा टीके की तरह है जो मणिकर्णिका अपने माथे पर लगाया करती थीं।'
 
उन्होंने कहा, 'यह थोड़ा नाटकीय था लेकिन मैं काफी उत्साहित थी कि मेरा चेहरा पूरा खून से भरा था और मुझे रानी के जीवन की वास्तविक एवं प्रामाणिक झलक मिली।'
 
हॉलीवुड स्टंट निर्देशक निक पॉवेल अभिनेत्री को तलवारबाजी के गुर सिखा रहे हैं। साथ ही वह घुड़सवारी भी सीख रही हैं। निर्देशक कृष की फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी। (भाषा) 
 
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख