ganesh chaturthi

आज विक्की कौशल की दुल्हन बनेंगी कैटरीना कैफ, इतने बजे ले सकते हैं सात फेरे

Updated: गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (10:48 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लेने वाले हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी पर सभी की निगाहें बनी हुई है।

 
कैटरीना और विक्की की शादी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स राजस्थान पहुंच चुके हैं। दोनों की शादी के फंक्शन पिछले दो दिन से सिक्स सेंस फोर्ट में हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि 1 बजे विक्की कौशल की सेहराबंदी होगी और दोपहर 3 बजे से शाम के 7 बजे तक शादी का मुहूर्त है। 
 
विक्की कौशल सेहरा बांध 3 बजे मंडप में पहुचेंगे। शादी के फेरों के लिए ये भी जाहिर है कि विक्की कौशल पंजाबी हैं तो पंडित भी पंजाबी होगा। सिक्स सेंस बरवाड़ा में कपल 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेगा। इसके बाद रात 8 बजे मेहमानों के लिए डिनर फिर पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार जिस मंडप में कैटरीना और विक्की सात फेरे लेंगे, उसे खात तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। यह मंडप पूरी तरह से कांच से बना है। 
 
सिक्स सेंस फोर्ट को हेरिटेज लुक में सजाया गया है। बताया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना शादी के बाद राजस्थान से सीधा मुंबई रवाना होंगे और फिल्म इंडस्ट्री के सभी दोस्तों को ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी देंगे। इसके बाद यह कपल हनीमून के लिए मालदीव रवाना हो सकता है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख