sundarkand
✕

वीरे दी वेडिंग की रंगीन भाषा को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

Updated: गुरुवार, 17 मई 2018 (13:48 IST)
करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर आते ही लोगों को मज़ा आ गया। यह करीना की मां बनने के बाद पहली फिल्म है। साथ ही सोनम कपूर की भी यह शादी के बाद पहली रिलीज़ फिल्म होगी। ट्रेलर में चार सहेलियों की कहानी दिखाई गई है। भाषा मजेदार है तो अपशब्दों से भरी हुई भी है, इसलिए यह यंगस्टर्स को बहुत अट्रैक्ट कर रही है। फिल्म एक जून को रिलीज़ होने वाली है। 
 
इसके निर्देशक शशांक घोष हैं। फिल्म की दो निर्माता हैं - एकता कपूर और रिया कपूर। हाल ही में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सेंसर सर्टिफिकेशन स्क्रीनिंग रखी गई थी। लग रहा था कि इसकी भाषा को बदलने की बात कही जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिया कपूर और एकता कपूर की इस फिल्म स्क्रीनिंग में फिल्म में प्रयोग की गई गालियां, अपशब्द, पर कोई आपत्ति नहीं ली गई। 
 
दोनों प्रोड्युसर्स एकता कपूर और रिया कपूर के पापा जीतेन्द्र और अनिल कपूर इसमें शामिल थे। दोनों ने फिल्म का समर्थन किया। सूत्र के अनुसार इसमें जीतेन्द्र और अनिल कपूर दोनों ने वीरे दी वेडिंग में बोली जाने वाली रंगीन भाषा में अपना पक्ष रखा। वे इस बात को मानते है कि आज के युवा ऐसी ही अजीब भाषा बोलते हैं। हालांकि कुछ पैनल सदस्यों ने विरोध भी किया। आखिरकार, बोर्ड के सदस्य भाषा को बनाए रखने के लिए सहमत हुए और फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया। 
 
फिल्म के ट्रेलर में कई गालियां हैं और इसमें सेक्स को लेकर बातें हो रही हैं। ऐसे में इसे बनाए रखना मुश्किल लग रहा था। ज़्यादातर गालियां करीना कपूर खान और सोनम कपूर ही देती हुई नज़र आ रही हैं। मज़ेदार बात यह है कि ट्रेलर की शुरुआत ही सोनम कपूर के डायलॉग से होती  है जिसमें वे शादियों में होने वाली दिक्कतों के बारे में गुस्से से बात कर रही हैं। यह मज़ेदार इसलिए है क्योंकि सोनम कपूर ने हाल ही में आनंद आहुजा के साथ धूमधाम से शादी की है। 

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख