dharma sangrah
✕

वीरे दी वेडिंग का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (11:56 IST)
बॉलीवुड में अब हीरोइन प्रधान फिल्में भी शानदार ओपनिंग लेने लगी हैं और यह मिथक टूटता जा रहा है कि हीरोइनें अपने दम पर फिल्म नहीं चला सकती हैं। राज़ी ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी बल्कि यह सौ करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। याद रखने लायक बात यह है कि इस फिल्म में केवल आलिया भट्ट एकमात्र सितारा हैं। 

ALSO READ: वीरे दी वेडिंग : फिल्म समीक्षा
राज़ी के बाद 'वीरे दी वेडिंग' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इतनी उम्मीद तो किसी भी ट्रेड विशेषज्ञ ने भी नहीं की थी। 
 
वीरे दी वेडिंग मल्टीप्लेक्स और मेट्रो सिटी ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाई गई है और यही पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर है, लेकिन ये उनकी टारगेट ऑडियंस भी नहीं है। फिल्म की थीम बोल्ड है और यह 'ए' सर्टिफिकेट प्राप्त है। 
 
बड़े शहरों में फिल्म ने शानदार व्यवसाय किया है। शाम और रात के शो में अच्छी खासी भीड़ देखी गई है। फिल्म का पहला वीकेंड जबरदस्त रह सकता है। 
 
फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने लीड रोल निभाए हैं। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख