Daily Horoscope
✕

ड्राइवर के अचानक निधन से वरुण धवन बेहद दुखी, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Updated: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (13:34 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने ड्राइवर के अचानक निधन से बेहद दुखी है। वरुण धवन के ड्राइवर मनोज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

 
खबरों के अनुसार ड्राइवर मनोज वरुण को एक ब्रांड शूट के लिए महबूब स्टूडियो लेकर गए थे, जहां अचानक उनके सीने में दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद मनोज को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
ड्राइवर मनोज के निधन के बाद वरुण धवन ने एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें याद किया है। इस वीडियो में एक फंक्शन के दौरान वरुण मनोज को स्टेज पर बुलाकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वह बता रहे हैं कि मनोज उनके सबसे करीब है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, मनोज मेरी जिंदगी में पिछले 26 साल से था। वह मेरा सब कुछ था। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग उन्हें उनकी अद्भुत बुद्धि, हास्य और जीवन के लिए उनके जुनून के लिए याद रखें। मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा मनोज दादा।
 
मनोज वरुण धवन के बेहद करीब थे। वह वरुण के निधन से काफी दुखी हैं और बुरी तरह से भावनात्मक तौर पर टूट गए हैं। वरुण के पिता डेविड धवन ने भी वरुण से बात की है और उन्हें सांत्वना दी। डेविड ने वरुण से मनोज के परिवार की देखभाल करने का वादा किया। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन आखिरी बार अपने पिता डेविड धवन की‍ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आए थे। वह जल्द ही जुग जुग जियो और भेड़िया जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
 

Show comments

भारतीय रॉक संगीत को बड़ा झटका, 'इंडस क्रीड' के संस्थापक सदस्य गिटारवादक महेश तिनैकर का निधन

नई नवेली मूवी रिव्यू: यामी गौतम का दमदार अभिनय, लेकिन रामायण कनेक्शन ने बिगाड़ा खेल

3-4 साल तक क्यों काम से दूर रहीं रश्मि देसाई? एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों ठुकराया था एकता कपूर के शो का ऑफर?

इमरान खान के समर्थन में उतरीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और सबा आजाद, FRRO के नोटिस पर बॉलीवुड में छिड़ी बहस

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख