Hanuman Chalisa
✕

ये है वरुण धवन का बर्थडे प्लान

Updated: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (12:06 IST)
इंडस्ट्री के यंग और कूल एक्टर वरुण धवन का 24 अप्रैल को जन्मदिन है। वरुण धवन के लाखों फैंस ने उन्हें बधाई दी है। वे इस जन्मदिन पर 31 वर्ष के हो गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज़ हुई है, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से जबर्दस्त तारीफ मिली है। वे इस फिल्म से तो फ्री हो गए हैं लेकिन अपना जन्मदिन वे दूसरी फिल्म के सेट पर मनाने वाले हैं। 


 
जी हां, बाकी सेलीब्रिटीज़ की तरह वरुण की अपने बर्थडे पर कोई प्लानिंग नहीं की है। वरुण अपना जन्मदिन करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' के सेट पर मनाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार हैं। 
 
वरुण जिन्होंने पहले से ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वे अपने जन्मदिन पर भी पूरे दिन शूटिंग करेंगे। इसलिए उन्हें पार्टी करने का भी कोई समय नहीं मिलेगा। हालांकि ऐसा हो नहीं सकता कि उनके लोग उन्हें बिना सरप्राइज़ दिए मान जाए। खबर यह भी है कि निर्देशक अभिषेक वर्मन उनके लिए पार्टी प्लान की है।  


 
सूत्र के मुताबिक वरुण ने फिल्म के शुरुआती गीत की शूटिंग पूरी कर ली है और वे जन्मदिन पर भी शूटिंग जारी रखेंगे। हालांकि फिल्म की टीम ने एक केक कटिंग सेरेमनी और पार्टी प्लान की है जिसमें वरुण की सभी पसंदीदा डिशेज़ शामिल की जाएंगी। वरुण धवन को जन्मदिन की बहुत बधाई। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख