सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. urvashi rautela shares funny video on valentine day
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (17:44 IST)

वेलेंटाइन डे पर किससे I love You सुनना चाहती हैं उर्वशी रौतेला? वायरल हो रहा वीडियो

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उर्वशी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 
वीडियो में उर्वशी रौतेला का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में उर्वशी किसी से आई लव यू कहने की डिमांड कर रही हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे उर्वशी के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। 
 
इस वीडियो में उर्वशी रौतेला जिद पर अड़ी दिख रही हैं और कह रही हैं कि पहले आप आई लव यू बोलो। दरअसल, वीडियो में उर्वशी ने दिल्ली की लड़कियों की मिमिक्री की हैं। 
उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'इस वेलेंटाइन वीक दिल्ली की लड़कियां कुछ ऐसी होंगी, आप बोलो आई लव यू, बस एक बार बोल दो।' 
 
वर्क फ्रंट पर उर्वशी रौतेला पिछली बार पागलपंती में नजर आई थीं। इस फिल्म में पुल्क‍ित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा थी। 
 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान ने वेलेंटाइन डे पर गौरी खान के लिए लिखा खास मैसेज