sundarkand
✕

सोशल मीडिया पर रेप की धमकी पर उर्फी जावेद बोलीं- भारत में कोई साइबर कानून नहीं...

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (15:07 IST)
उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने अटपटे आउटफिट और फैशन सेंस की वजह से उर्फी ट्रोर्ल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। कई बार उर्फी को ट्रोल करते हुए लोग हद तक पार कर देते है और उन्हें धमकियां देने लगते हैं।

 
हाल ही में उर्फी ने एक पोस्ट शेयर करके उन्हें मिलने वाली धमकियों और बदतमीती पर बात की है। उर्फी ने बताया कि उन्हें रेप की धमकी, अभद्र भाषा और बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। लेकिन ऐसे समय में उनकी कोई मदद नहीं करता है। 
 
Photo - Instagram
उर्फी ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, भारत में कोई साइबर कानून नहीं है। पुलिस और साइबर सेल बहुत मुश्किल से दर्ज की गई शिकायतों पर ध्यान देते हैं। इसलिए लोग अपनी शिकायत दर्ज करवाने से डरते हैं। लोग खुलकर आपको परेशान करते हैं गाली देते हैं और रेप की धमकी ऑनलाइन देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि हमें इसको नजरअंदाज क्यों करना है?
 
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों और बेबाक बयानबाजी की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उर्फी का तरंगी अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। उर्फी भी ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हैं।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख